फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chief Minister Vishnudev visited the family deity with his wife in Jashpur

Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने पत्नी के साथ किये कुल देवता के दर्शन, सीएम ने की प्रदेश की खुशहाली की कामना

Fri, 29 Dec 2023 02:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 29 Dec 2023 02:21 PM IST
सार

तुर्री गांव के निवासी विकास कुमार साय ने बताया कि तुर्री में घनघोर जंगल और पहाड़ियों से घिरे इसी स्थल पर मुख्यमंत्री साय के पूर्वजों के दो भाईयों भगत साय और दवेल साय में से स्व. भगत साय पर बाघ ने हमला किया था। जिससे वहीं पर भगत साय ने प्राण त्याग दिए थे।

विज्ञापन
Chief Minister Vishnudev visited the family deity with his wife in Jashpur
सीेम साय ने पक्नी के साथ किये कुल देवता के दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर के तुर्री गांव पहुंचकर सीएम विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी के साथ कुल देवता के दर्शन किए। मुख्यमंत्री साय ने कुलदेवता की विधि विधान से पूजा की और प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 

विज्ञापन

 

तुर्री गांव के निवासी विकास कुमार साय ने बताया कि तुर्री में घनघोर जंगल और पहाड़ियों से घिरे इसी स्थल पर मुख्यमंत्री साय के पूर्वजों के दो भाईयों भगत साय और दवेल साय में से स्व. भगत साय पर बाघ ने हमला किया था। जिससे वहीं पर भगत साय ने प्राण त्याग दिए थे। जहां उन्होंने प्राण त्यागे थे वहां उनका वास मानकर आस्था और विश्वास से पूजा अर्चना की जाती है। 

विज्ञापन

 

मूल स्थान के बगल में बाघ में भगत साय को देव स्वरूप वास मानकर इस स्थान पर बाघ की मूर्ति स्थापित कर पूजा पाठ किया जाता है। दूसरे भाई दवेल साय के वंश वृद्धि के फलस्वरूप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आते हैं। साय परिवार के अलावा अन्य ग्रामीण भी तुर्री के इस स्थान को आस्था और अध्यात्म का विशेष स्थान मानते हैं। यह जगह चारों तरफ जंगलों से घिरा हुआ है। इस देव स्थल के विशेष महत्व के कारण यहां से गुजरने वाले लोग फूल, पत्ती आदि अर्पित करने बाद ही यहां से आगे बढ़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed