{"_id":"67adbba2571f38c9870fcd2f","slug":"chief-minister-vishnudev-sai-took-a-holy-dip-in-maha-kumbh-along-with-his-wife-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG : सीएम साय ने धर्मपत्नी के साथ महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, राज्यपाल और विस अध्यक्ष ने भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG : सीएम साय ने धर्मपत्नी के साथ महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, राज्यपाल और विस अध्यक्ष ने भी पहुंचे
Thu, 13 Feb 2025 03:00 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 13 Feb 2025 03:00 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी के साथ महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी अरेल घाट पहुंचे। घाट से मोटर बोट के जरिए त्रिवेणी संगम के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री साय ने धर्मपत्नी के साथ महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी के साथ महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी अरेल घाट पहुंचे। घाट से मोटर बोट के जरिए त्रिवेणी संगम के लिए पहुंचे। त्रिवेणी संगम में सभी ने आस्था की डुबकी लगाई।
मुख्यमंत्री साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना रायपुर से सुबह रवाना हुए। इस दौरान सीएम साय के साथ फ्लाइट से प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और उनकी धर्मपत्नी भी प्रयागराज के लिए रवाना हुईं।
इस फ्लाइट से मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण और उनके परिवारजन भी प्रयागराज के लिए गए हैं। सभी नेता नगरीय निकाय चुनाव बीत जाने के बाद प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए कूच किए हैं। वहीं जहां पर पंचायत चुनाव होने हैं वहां बीजेपी के नेताओं ने मोर्चा संभाला हुआ है।