{"_id":"675447772a4c2cf6e60d1634","slug":"chief-minister-vishnudev-sai-flagged-off-mobile-medical-unit-and-promotional-vehicle-in-chhattisgarh-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"'निक्षय निरामय छत्तीसगढ़': मुख्यमंत्री साय ने मोबाइल मेडिकल यूनिट और प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'निक्षय निरामय छत्तीसगढ़': मुख्यमंत्री साय ने मोबाइल मेडिकल यूनिट और प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Sat, 07 Dec 2024 06:33 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 07 Dec 2024 06:33 PM IST
सार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'निक्षय निरामय छत्तीसगढ़' 100 दिवसीय जांच और उपचार अभियान के दौरान लोगों में जागरूकता और टीबी जांच के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया है। इसके लिए तीन संभागों के लिए एक-एक वाहन शामिल है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिखाया हरी झंडी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'निक्षय निरामय छत्तीसगढ़' 100 दिवसीय जांच और उपचार अभियान के दौरान लोगों में जागरूकता और टीबी जांच के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया है। इसके लिए तीन संभागों के लिए एक-एक वाहन शामिल है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को राजधानी रायपुर के ऐम्स परिसर में 'निक्षय निरामय छत्तीसगढ़' 100 दिवसीय जांच और उपचार अभियान के दौरान लोगों में जागरूकता व टीबी जांच के लिए संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट और प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के लिए एक एक वाहन शामिल हैं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे।
मोबाइल मेडिकल यूनिट से अभियान के दौरान चिन्हाकित किये गए जोखिम समूहों की टीबी के लिए स्पॉट स्क्रीनिंग की जाएगी, जिससे संदेहास्पद टीबी मरीजों का स्पॉट पर ही टीबी रोग का पता लगाया जा सकेगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट से एआई तकनीक से हैंड हेल्ड एक्स रे, CY-टीबी जांच और 16 चैनल वाले ट्रूनाट मशीन से टीबी के संभावित मरीजों की तुरंत एक्स रे से जांच औरउपचार किया जाएगा।