फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chief Minister Sai's big gift to Jashpur, roads will be built at a cost of Rs 6.5 crore, tourism will increase

CG News: मुख्यमंत्री साय की जशपुर को बड़ी सौगात, साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से बनेगी सड़कें, बढ़ेगा पर्यटन

Wed, 03 Sep 2025 02:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 03 Sep 2025 02:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिला वासियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने जिले में सड़के बनाने छह करोड़ रुपये से अधिक राशि मंजूर की है। इन राशि से जशपुर जिले के पर्यटन स्थलों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए पक्की सड़के बनाई जाएगी।

विज्ञापन
Chief Minister Sai's big gift to Jashpur, roads will be built at a cost of Rs 6.5 crore, tourism will increase
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिला वासियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने जिले में सड़के बनाने छह करोड़ रुपये से अधिक राशि मंजूर की है। इन राशि से जशपुर जिले के पर्यटन स्थलों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए पक्की सड़के बनाई जाएगी। इसके साथ ही जिला वासियों के लिए भी आवागमन आसान हो जाएगा।

लोक निर्माण विभाग संभाग-जशपुर के अंतर्गत कुनकुरी क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए कुल 6 करोड़ 54 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य जल्द शुरू होगा। इन सड़कों के बन जाने से जशपुर के मनोहर प्रकृतिक पर्यटन स्थलों तक पहुँच आसान होगी, जिले में ज्यादा से ज्यादा पर्यटक पहुंचेंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगें। इसके साथ ही जशपुर में पर्यटन में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।

विज्ञापन

स्वीकृति के तहत जोकारी से मधेश्वर पहाड़ तक 3 किलोमीटर लंबी सड़क 3 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से और एनएच-43 से मयाली डेम तक 1.30 किलोमीटर सड़क 2 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी। इन सड़कों के निर्माण से जहां स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी, वहीं मधेश्वर पहाड़ और मयाली डेम जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल अब बेहतर सड़क सुविधा से जुड़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में इन स्थलों तक पहुँचना बेहद कठिन होता था। नई सड़क बनने के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आसानी से यहाँ तक पहुँचने की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल पर्यटन गतिविधियाँ बढ़ेंगी, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed