फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chief Minister performed Bhoomi Pujan for development projects worth 15.42 crores in Jashpur

जशपुर: मुख्यमंत्री ने 15.42 करोड़ की विकास योजनाओं का किया भूमिपूजन, स्वच्छता दीदियों का बढ़ाया मानदेय

Mon, 20 Jan 2025 07:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 20 Jan 2025 07:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में 15.42 करोड़ की विकास योजनाओं का भूमिपूजन किया इस दौरान अमृत मिशन के तहत जलप्रदाय योजना की भी आधारशिला रखी गई।

विज्ञापन
Chief Minister performed Bhoomi Pujan for development projects worth 15.42 crores in Jashpur
सीएम साय ने विकास योजनाओं का किया भूमिपूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में 15.42 करोड़ की विकास योजनाओं का भूमिपूजन किया इस दौरान अमृत मिशन के तहत जलप्रदाय योजना की भी आधारशिला रखी गई। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्वच्छता दीदियों के मानदेय में 800 रुपये की वृद्धि की घोषणा की और उनकी मेहनत को सराहा। जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने प्रतीकात्मक भूमिपूजन किया और स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


जशपुर के पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वच्छता दीदियों के योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि शहरों की सफाई और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में उनका प्रयास काबिले तारीफ है। उनकी मेहनत से ही स्वच्छता मिशन सफल हो पा रहा है। कार्यक्रम में अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ये योजनाएं जशपुर नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने में मील का पत्थर साबित होंगी। कार्यक्रम में उपस्थित जशपुरवासियों ने मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं का स्वागत किया और उनके इस कदम को नगर के विकास की दिशा में अहम कदम बताया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed