{"_id":"5db7e3958ebc3e012c654b08","slug":"chief-minister-bhupesh-baghel-involved-in-goverdhan-pooja-and-completed-other-rituals","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: गोवर्धन पूजा के मौके पर सीएम बघेल ने खुद को मरवाया चाबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: गोवर्धन पूजा के मौके पर सीएम बघेल ने खुद को मरवाया चाबुक
Tue, 29 Oct 2019 02:24 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,छत्तीसगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 29 Oct 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवाली के बाद आने वाले त्योहार गोवर्धन की पूजा की साथ ही अन्य पारंपरिक रीति-रिवाजों में भी हिस्सा लिया। राजधानी रायपुर स्थित सीएस आवास पर बघेल ने कलाकारों के साथ मिलकर पारंपरिक नृत्य राउत नाचा भी किया। इसके बाद बघेल दुर्ग के जंजगिरि पहुंचकर गौरा-गौरी पूजा में शामिल हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने खुद को चाबुक से भी पिटवाया, लोक परंपरा के अनुसार इस तरीके से भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की जाती है। मुख्यमंत्री बघेल हर साल दिवाली के मौके पर इस पूजा में शामिल होने के लिए यहां आते हैं।
विज्ञापन
गौरा-गौरी पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री बघेल राजधानी रायपुर पहुंचे और वगा अपने निवास पर उन्होंने विधिवत गोवर्धन पूजा की। बघेल इस मौके पर पारंपरिक परिधान धोती कुर्ते में नजर आए जहां बाद में उन्होंने कलाकारों के साथ मिलकर राउत नाचा किया, हाथ में डंडा लेकर दोहा पढ़ा और फिर काफी देर तक कलाकारों के साथ थिरकते रहे। प्रदेश में यह कार्यक्रम दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है जिसमें यादव समुदाय के लोग राउत नाचा कर के गौठान दिवस मनाते हैं।
विज्ञापन