{"_id":"64c8f0ca24b634b56e0e9439","slug":"chief-minister-bhupesh-baghel-interacted-with-youth-in-bilaspur-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM भूपेश बघेल का युवाओं से संवाद : विपक्ष पर किया पलटवार, बोले- 250 करोड़ की खरीद में 290 करोड़ का घोटाला कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM भूपेश बघेल का युवाओं से संवाद : विपक्ष पर किया पलटवार, बोले- 250 करोड़ की खरीद में 290 करोड़ का घोटाला कैसे
Tue, 01 Aug 2023 05:19 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 01 Aug 2023 05:19 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि विपक्ष को सब जगह केवल घोटाला ही दिखता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम भूपेश बघेल ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा है कि 250 करोड़ की गोबर खरीद में 290 करोड़ का घोटाला कैसे संभव हो सकता है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि विपक्ष को सब जगह केवल घोटाला ही दिखता है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी वर्षों तक गौ माता के नाम पर केवल वोट मांगती रही। इनके कार्यकाल में गौशाला में गायें मरती रहीं और ये कमीशनखोरी में लगे रहे। आज स्थिति ऐसी है कि प्रदेश के आधे से अधिक गौठान स्वावलंबी हो गए हैं। वहीं, बिजली बिल में वृद्धि को लेकर सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से बिजली बिल में अब तक कोई वृद्धि नहीं की गई है। केंद्र सरकार का एनटीपीसी से एग्रीमेंट हुआ है, जो वृद्धि हुई है वो केंद्र से हुई है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भारत सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में विदेशी कोयला खरीदी हो रही है और इस कारण से उत्पादन लागत बढ़ रहा। यही वजह है कि इसका भार छत्तीसगढ़ की आम जनता पर पड़ रहा है। सीएम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि विपक्ष का मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है।
विज्ञापन