{"_id":"64e9f2ee9c75136ba603d906","slug":"chief-election-commissioner-inaugurated-voter-festival-exhibition-in-raipur-cg-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में मतदाता महोत्सव प्रदर्शनी: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया शुभारंभ, दिख रही वोटिंग की झलकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में मतदाता महोत्सव प्रदर्शनी: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया शुभारंभ, दिख रही वोटिंग की झलकियां
Sat, 26 Aug 2023 06:13 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 26 Aug 2023 06:13 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा तालाब परिसर में ‘मतदाता महोत्सव प्रदर्शनी, चिन्हारी लोकतंत्र के' के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
रायपुर में मतदाता महोत्सव प्रदर्शनी, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने किया शुभारंभ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा तालाब परिसर में ‘मतदाता महोत्सव प्रदर्शनी, चिन्हारी लोकतंत्र के' के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से स्टॉलों में अब तक के वर्षों में हुए वोटिंग की झलकियां तस्वीरों के माध्यम से और मतदाता जागरुकता के अभियान को दर्शाया गया है।
प्रदर्शनी में बिलासपुर, रायपुर, बस्तर, सुकमा, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर, कबीरधाम, सारंगढ़, बालोद जैसे जिलों के स्टाल लगाए गए हैं। बिलासपुर ने शत-प्रतिशत मतदान, बिलासपुर का अभियान, लोकतंत्र का आधार कोई वोट न जाए बेकार जैसे नारों को सचित्र प्रदर्शित किया है। इसी तरह सारंगढ़ जिले के स्टाल में ‘मोर भइया वोट देवइया‘ के स्लोगन वाली राखी लोगों को लुभा रही हैं। बलरामपुर की ओर से चुनाव अभियान ‘मतवीर‘ और ‘संकल्प वृक्ष‘ को प्रमुखता से प्रदर्शित किया है।
विज्ञापन
रायगढ़ जिले को ओर से स्टॉल में सतरंगी रायगढ़, विरासत से विकास पर केंद्रित हैं। बालोद ने भी ‘ए दारी मनाबो रक्षा संग मतदान के बंधन' जैसे अभियानों को प्रदर्शित किया है। बस्तर के ओरछा विकासखंड में 1967 में हुए निर्वाचन की एक तस्वीर लगाई गई है। इसके साथ ही स्टॉल में गोंडी, सदरी, बिरहोर, बैगा, कमारी जैसी बोलियों में चुनाव के नारों का सचित्र प्रदर्शन है।
कठपुतली नृत्य आकर्षक का केंद्र
इसी क्रम में मतदाता महोत्सव प्रदर्शनी में मतदाता जागरूकता की थीम पर आयोजित कठपुतली नृत्य लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। 15 फिट की कठपुतली के नृत्य ने सबका मन मोह लिया, इसमें राजा और उनकी रानी तपस्या का नृत्य मतदाता जागरूकता के संदेशों से भरा रहा। इस अवसर पर मैं भारत हूं, भारत है मुझमें मैं ताकत हूं ताकत है मुझमें, बाकी कौनो काम भले बाद करव, उठा चलव पहिली मतदान करव, आने वाली पीढ़ी भी हम पर अभिमान करें, चलो चलो मतदान करें, वोट करो मतदान करो, मतदान करो सबलोग जैसे जागरुकता गीतों में कठपुतली नृत्य हुआ।
पदाधिकारियों ने किए दीपदान
इस दौरान आओ एक दीप जलाएं, मतदान की अलख जगाएं के तर्ज पर भारत की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी समेत राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बूढ़ा तालाब में दीप दान कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।अधिक से अधिक लोगों से दीप दान के साथ मतदान करने का संकल्प लेने की अपील की। महोत्सव में भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को मतदान का महत्व भी बताया। मतदाता महोत्सव के दौरान राज्य के पांचों संभागों से चयनित पांच श्रेष्ठ बीएलओ का भी सम्मान किया गया।
श्रेष्ठ बीएलओ का सम्मान
मतदाता महोत्सव के दौरान राज्य के पांचों संभागों से चयनित पांच श्रेष्ठ बीएलओ का भी सम्मान किया गया। इन बूथ स्तरीय अधिकारियों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के काम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही मतदाता सूचियों में वर्तमान पतें पर नाम जोड़ने और पूर्व पते से नाम कटवाने का संदेश देने के लिए पांच नवविवाहित वधुओं को भी महोत्सव में सीईसी ने इपिक कार्ड प्रदान किए।