{"_id":"6545d202b32226c1a90ddb48","slug":"chhattisgrah-weather-news-weather-patterns-will-change-in-cg-light-rain-in-many-areas-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgrah Weather News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई हल्की बारिश, जानें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgrah Weather News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई हल्की बारिश, जानें अपडेट
Sat, 04 Nov 2023 10:40 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 04 Nov 2023 10:40 AM IST
सार
Chhattisgrah Weather News: छत्तीसगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटे में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgrah Weather News: छत्तीसगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटे में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। बीते दिनों शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया। इसके बाद कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई है। इस वजह से ठंड में बढ़ोतरी भी हुई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही 24 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इससे प्रदेश में ठंड में बढ़ोतरी होगी। कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। इसके बाद अगले सप्ताह से मौसम का मिजाज बदलेगा और ठंड में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
बीते दिनों शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। सुबह से ही बादल छाए रहा उसके बाद दोपहर और रात में कई जगह में बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में बादल छाए रहने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस सारंगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है, यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।