{"_id":"698432ed8f8502fb5d0d0194","slug":"chhattisgarhis-settled-abroad-will-gather-in-raipur-pravasi-chhattisgarh-conclave-will-be-held-on-27-28-march-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: विदेशों में बसे छत्तीसगढ़ी जुटेंगे रायपुर में, 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: विदेशों में बसे छत्तीसगढ़ी जुटेंगे रायपुर में, 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव
Thu, 05 Feb 2026 11:34 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:34 AM IST
सार
प्रदेश के विकास में प्रवासी छत्तीसगढ़ियों की भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में 27 और 28 मार्च को दो दिवसीय “प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव” का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के विकास में प्रवासी छत्तीसगढ़ियों की भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में 27 और 28 मार्च को दो दिवसीय “प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) और छत्तीसगढ़ एनआरआई एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है।
इस कॉन्क्लेव में भारत के बाहर विभिन्न देशों में निवासरत छत्तीसगढ़ मूल के लोग शामिल होंगे। आयोजन के लिए पंजीयन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को राज्य के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग और स्टार्टअप विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ियों के अनुभव, तकनीकी ज्ञान और संसाधनों के माध्यम से राज्य के समग्र विकास में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य प्रदेश और प्रवासी छत्तीसगढ़ी समाज के बीच संवाद को मजबूत करना और सहयोग की नई संभावनाओं को तलाशना है। आयोजकों का मानना है कि यह पहल छत्तीसगढ़ की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता और विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रवासी छत्तीसगढ़ी राज्य की अमूल्य पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में कार्यरत छत्तीसगढ़ी अपने ज्ञान, अनुभव और निवेश के जरिए प्रदेश के विकास को नई दिशा दे सकते हैं। सरकार चाहती है कि प्रवासी नागरिक औद्योगिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास में सक्रिय सहभागिता निभाएं।