फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarhia olympic begins; cm bhupesh baghel inaugurated today in raipur

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज: CM भूपेश बने कबड्डी में रेफरी, लंगड़ी, भौंरा, कंचा भी खेला

Thu, 06 Oct 2022 04:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Oct 2022 04:47 PM IST
सार

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया है। पहले वर्ग में 18 साल तक, दूसरे में 18 से 40 और तीसरे वर्ग में 40 से अधिक उम्र के लोग शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन
chhattisgarhia olympic begins; cm bhupesh baghel inaugurated today in raipur
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के उद्घाटन में भौंरा नचाते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का गुरुवार को आगाज हो गया। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्जवलन कर इसकी शुरुआत की। फिर खुद ही रेफरी की सीटी लेकर महिला कबड्डी खिलाड़ियों के बीच पहुंच गए। वहां खिलाड़ियों का परिचय लिया और निर्णायक की भूमिका निभाने लगे। इसके बाद CM भूपेश बघेल खिलाड़ियों के साथ खिलाड़ी भी बने। उन्होंने लंगड़ी, भौंरा, बाटी (कंचा) और पिट्ठुल जैसे खेलों में भी हाथ आजमाया। साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन



पारंपरिक खेल आने वाली पीढ़ी के लिए
उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सभ्यता और विशिष्ट पहचान यहां की ग्रामीण परंपराओं और रीति रीवाजों से है। इसमें पारंपरिक खेलों का विशेष महत्व है। पिछले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ के इन खेलों को लोग भूलते जा रहे थे। खेलों को चिरस्थायी रखने, आने वाली पीढ़ी से इनको अवगत कराने के लिए छत्तीसगढ़ियां ओलंपिक खेलों की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ के ये खेल मनोरंजक के साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ओलंपिक खेलों के ब्रोशर का भी विमोचन किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की जानकारी देने वाले ब्रोशर का भी विमोचन किया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इन खेलों से बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी व्यायाम आदि शारीरिक गतिविधियों से जुड़ते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खेलकूद को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों से राज्य के हर गांव, हर ब्लाक और हर जिले में स्थानीय खेलों का आयोजन होगा। 
विज्ञापन



देश में पहली बार इस तरह के खेलों का आयोजन
ग्रामीण परिवेश से जुड़े इन खेलों को लेकर संभवत: देश में पहली बार इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता गांव से लेकर राज्य तक 6 स्तरों पर होगी।  छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को  तवज्जो देने के लिए इस ओलंपिक को शुरू किया जा रहा है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से होगी। इसके बाद जोन स्तर, फिर विकासखंड, नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं होंगी। 



दो श्रेणी में होंगी प्रतियोगिताएं
यह प्रतियोगिता 6 अक्तूबर से शुरू होकर 6 जनवरी 2023 तक चलेगी। इसमें महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग स्पर्धाओं के साथ ही एकल और टीम स्तर पर भी प्रतियोगिताएं होंगी। ओलंपिक में खेल प्रतियोगिताएं दो श्रेणी में होंगी। इसमें दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसे खेल शामिल किए गए हैं। जबकि एकल श्रेणी में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद को शामिल किया गया है। 



इन तारीखों पर होंगी खेल प्रतियोगिताएं
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक होंगे। वहीं जोन स्तर के 15 से 20 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। विकासखंड स्तर पर 27 अक्टूबर से 10 नवंबर, जिला स्तर पर 17 से 26 नवंबर, संभाग स्तर पर 5 दिसंबर से 14 दिसंबर और राज्य स्तर पर अंतिम चरण में 28 दिसंबर से 6 जनवरी तक खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed