फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarhi cinema: Chhattisgarhi singer Nitin DUBEY new album 'Tham Ke Baras' released

Chhattisgarhi cinema: छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन का नया एल्बम 'थम के बरस' रिलीज, सुनकर आ जायेगी 90 के दशक की याद

Sun, 11 Aug 2024 01:54 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 11 Aug 2024 01:54 PM IST
सार

Chhattisgarhi cinema; Chhattisgarhi singer Nitin DUBEY: इस मानसून सीजन में बारिश के बीच छत्तीसगढ़ी रोमांटिक गीत 'थम के बरस'ने दर्शकों के आनंद को और दोगुना कर दिया है।

विज्ञापन
Chhattisgarhi cinema: Chhattisgarhi singer Nitin DUBEY new album 'Tham Ke Baras' released
छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarhi cinema; Chhattisgarhi singer Nitin DUBEY: इस मानसून सीजन में बारिश के बीच छत्तीसगढ़ी रोमांटिक गीत 'थम के बरस'ने दर्शकों के आनंद को और दोगुना कर दिया है। बरसात के मौसम में छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्रीज के मेलोडी किंग गायक और संगीतकार नितिन दुबे और गायिका शर्मिला विश्वास की जोड़ी ने एक बार फिर धमाल मचाया है। उनका नया एल्बम  'थम के बरस' रिलीज हो चुका है। इस गीत को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। 

विज्ञापन


इस गीत में नए उभरते हुए अभिनेता भारत केशरवानी और झारखंड की एक्ट्रेस अंकिता की जोड़ी ने बेहद उम्दा अभिनय किया है। नितिन दुबे के संगीत से सजे इस गीत को पुरुषोत्तम चौहान ने लिखा है। संगीत संयोजन परवेज खान का है। इस गीत का वीडियो निर्देशन मनोहर सिमडेगा ने किया है। 10 अगस्त को दुबे के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इस एल्बम के रिलीज कर दिया गया है। 
विज्ञापन


90 के दशक की यादों को ताजा करती है 'थम के बरस'
सिंगर नितिन दुबे ने इस गीत को 90 के दशक के हिंदी फिल्म संगीत की तरह कम्पोज किया है, जो काफी सुरमधुर है। 
पिछले 23 सालों से छत्तीसगढ़ी गीत संगीत में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गीत देने वाले सिंगर नितिन दुबे इस वर्ष 2024 में भी लगातार एक से बढ़कर एक सुपरहिट गीत दे रहे हैं। अभी हाल ही में इसी वर्ष रिलीज फिल्म "मोर छइहां भुइयाँ 2" में नितिन दुबे के गाए तीन गानों ने तहलका मचा दिया था। "टूरी आइसक्रीम खाके", "तोला भाँवर पराना हे", "होगेंव मया मा बेहाल" इन तीनो गीतों पर दर्शक सिनेमा हॉल में झूमते नजर आये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त को रिलीज होगी "का इहि ला कथें मया"
उनकी फिल्म "का इहि ला कथें मया" 15 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें उन्होंने संगीत दिया है। इसका टाइटल ट्रैक "का इहि ला कथें मया" यूट्यूब में मिलियन क्लब में शामिल हो चुका है। करीब 25 लाख दर्शक इस गीत को देख चुके हैं। फिल्मों के साथ साथ नितिन दुबे 2024 में 'लाली भाजी', 'होगे हावे प्यार', 'गोरी ए गोरी', 'गोरा बदन मा' जैसे कई सुपरहिट गीत दे चुके हैं। 


हिट जोड़ी है नितिन और शर्मिला की
नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास का हर गीत ब्लॉकबस्टर हिट होता है। 'गोंदा तोला रे','हाय रे मोर मुनगाकाड़ी','तोर बारात','हाय रे मोर नीलपरी','दिल के धड़कन','दिल मा फीलिंग','गुलमोहर','चाँदनी 2','गोरी ए गोरी','होगे हावे प्यार' 'मंदाकिनी' जैसे कई सुपरहिट गीत इस सींगिंग जोड़ी ने दिया है। 

इस लिंक पर सुनें यह गाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed