{"_id":"6764485425f072a01e01745d","slug":"chhattisgarh-youth-congress-protest-against-dani-girls-school-chowpatty-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: दानी गर्ल्स स्कूल के सामने बन रहे चौपाटी का विरोध; यूथ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: दानी गर्ल्स स्कूल के सामने बन रहे चौपाटी का विरोध; यूथ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Thu, 19 Dec 2024 09:52 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 19 Dec 2024 09:52 PM IST
सार
युवा कांग्रेस ने रायपुर के बूढ़ा गार्डन में दानी गर्ल्स स्कूल के सामने बन रहे चौपाटी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन
छात्रों ने किया हस्ताक्षर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवा कांग्रेस ने रायपुर के बूढ़ा गार्डन में दानी गर्ल्स स्कूल के सामने बन रहे चौपाटी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव और स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड के कांग्रेस नेता अभिषेक कसार ने गुरुवार को बूढ़ा गार्डन में दानी गर्ल्स स्कूल के सामने बन रहे चौपाटी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें वार्डवासियों ने शामिल होकर चौपाटी को हटाने की मांग की।
विज्ञापन
कसार ने बताया कि दानी गर्ल्स स्कूल के ठीक सामने चौपाटी के बनने से जो जमावड़ा लगेगा, वो स्कूल की छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है। महिलाओं पर लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं, उन्हें रोकने की कोशिश करने के बजाय भाजपा के गर्ल्स स्कूल जैसे संवेदनशील जगह पर कमीशन के लिए व्यापार लगाना चाहते हैं। चौपाटी के विरोध में हुए इस हस्ताक्षर अभियान में आम जनता के साथ दानी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर दीपक शर्मा, उपेंद्र डुकरे, सागर वाकड़े, अनुभव शुक्ला, विकास कसार, सुनील बंसल, चेतन चावड़ा, विपिन द्विवेदी, अजय मोहंती, भरत यादव,संयम, प्रखर, वर्षा, अर्चना,गोलू, मुन्ना उपस्थित रहे।
विज्ञापन