फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh young man killed by car collision in janjgir-champa

Janjgir-Champa: युवक को टक्कर मारकर 30 मीटर घसीट ले गई कार, गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रख किया चक्काजाम

Wed, 01 Feb 2023 02:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Feb 2023 02:02 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया की नई रोड बनाई गई है। इसमें ब्रेकर नहीं बनने से तेज रफ्तार से वाहन चल रहे हैं। साथ ही रात्रि में सड़क किनारे लाइट नहीं होने से अंधेरा रहता है। जिसे कई बार लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। ग्रामीणों ने सड़क पर ब्रेकर बनाने और किनारे स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन
chhattisgarh young man killed by car collision in janjgir-champa
ईश्वरी प्रसाद कश्यप (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांगजीर-चांपा में मंगलवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक सड़क किनारे खड़ा हुआ था। इस दौरान कार उसे टक्कर मारते हुए करीब 30 मीटर तक घसीटकर ले गई। इसके बाद चालक भाग निकला। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन




खाना खाने के बाद टहलने निकला था
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पनारी निवासी ईश्वरी प्रसाद कश्यप (45) मंगलवार रात करीब 9.30 बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी और घसीटते हुए ले गई। हादसे में ईश्वरी प्रसाद को गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव रखकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


दो घंटे शव सड़क पर रखकर चलता रहा हंगामा
मेन रोड पर जाम लगने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर वहां से हटाया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। ईश्वरी प्रसाद का घर घटनास्थल से सिर्फ 10 मीटर की दूरी पर है। वह मजदूरी करता था। परिवार में उसकी पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी है। हादसे के बाद चालक कार सहित भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन




अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर
थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया की ईश्वरी प्रसाद सड़क किनारे खड़ा था, तभी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के चक्काजाम करने की सूचना पर पहुंचे और लोगों को शाम कराया। शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed