फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh young man jumped into 30 feet deep murum mine while intoxicated in durg

Chhattisgarh: शराब के नशे में 30 फीट गहरी मुरुम खदान में कूदा युवक, 4 घंटे बाद SDRF ने निकाला शव

Thu, 29 Sep 2022 03:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Sep 2022 03:53 PM IST
सार

युवक के डूबने की सूचना मिलने पर दुर्ग SDRF टीम को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद टीम के गोताखोरों ने रात में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव बाहर निकाला। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh young man jumped into 30 feet deep murum mine while intoxicated in durg
दुर्ग की मुरुम खदान में कूदे युवक का SDRF टीम ने निकाला शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बुधवार देर शाम एक युवक की 30 फीट गहरे पानी से भरे मुरुम खदान में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस और SDRF टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था और उसने मुरुम खदान में छलांग लगा दी थी। मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


युवक के डूबने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि अरसानारा गांव स्थित भाटापरा मुरुम खदान में भरे पानी में एक युवक डूब गया है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को सूचना दी। इसके बाद टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरा होने के बाद भी टीम ने युवक की तलाश जारी रखी, लेकिन रात में खदान से उसका शव बरामद हो सका। 
विज्ञापन


(खदान में युवक की तलाश करती SDRF की टीम।)

लोगों ने डूबता देखा तो बचाने का किया प्रयास

युवक की पहचान स्थानीय निवासी सुकुल यादव (26) पुत्र स्व. शिव यादव के रूप में हुई है। नंदनी थाना प्रभारी का कहना है कि युवक शराब के नशे में था। उसी हालत में उसने गहरे पानी में छलांग लगा दी। उसे डूबता देख आसपास के लोगों ने बचाने का भी प्रयास किया, पर कामयाब नहीं हुए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे भाई ने कहा-नहाने के लिए गया था
दूसरी ओर सुकुल यादव के छोटे भाई दिलीप यादव ने बताया है कि सुकुल बुधवार शाम करीब 4.30 बजे नहाने के लिए खदान में गया था। नहाने के दौरान ही वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हालांकि SDRF टीम ने जब शव बाहर निकाला तो सुकुल के शरीर पर सारे कपड़े थे। ऐसे में नहाते समय डूबने की बात को लेकर संशय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed