{"_id":"6333d4c1dbcd690edb3b5b3f","slug":"chhattisgarh-young-businessman-s-body-found-hanging-in-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी से लटका मिला व्यावसायी का शव: एक साल पहले ही की थी लव मैरिज, परिजनों से रहता था अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी से लटका मिला व्यावसायी का शव: एक साल पहले ही की थी लव मैरिज, परिजनों से रहता था अलग
Wed, 28 Sep 2022 10:31 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:31 AM IST
सार
युवा व्यावसायी की मौत की सूचना से परिजनों के साथ ही व्यापारियों में शोक है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
व्यावसायी विवेक तंबोला (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार शाम एक युवा व्यावसायी का शव उसके ही घर में फांसी से लटका हुआ मिला है। व्यवसायी अपने परिजनों से अलग पत्नी के साथ रहता था। एक साल पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। व्यावसायी की खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।
(अपनी पत्नी के साथ विवेक, एक साल पहले ही लव मैरिज की थी।)
प्राइवेट स्कूल में टीचर है पत्नी
जानकारी के मुताबिक, बालको निवासी विवेक तंबोली (30) गोकुल नगर क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड एमआईजी में अपनी पत्नी के साथ किराये पर रहता था। उसकी निहारिका में रवि शंकर रोड पर दुकान है। जबकि पत्नी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। मंगलवार को विवेक की पत्नी रोज की तरह स्कूल गई हुई थी। घर में विवेक अकेला था। उसकी पत्नी ने दोपहर में विवेक को कई बार कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ।
(व्यावसायी की खुदकुशी की सूचना मिलने के बाद घर के बाहर लगी लोगों की भीड़।)
पड़ोसी अंदर गए तो शव लटका मिला
पत्नी को लगा कि विवेक सो रहा होगा, लेकिन जब शाम तक भी बात नहीं हुई तो उसने पड़ोसियों को कॉल कर देखने के लिए कहा। पड़ोसी पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब जवाब नहीं मिला तो पड़ोसी अंदर कूद कर गए। वहां फंदे से विवेक का शव लटक रहा था। इस पर उन्होंने डायल-112 को कॉल कर इसकी जानकारी दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
(पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद जांच की दिशा तय होगी।)
पुलिस मान रही खुदकुशी
पुलिस ने बताया कि विवेक के माता-पिता बालको में रहते हैं। वह शादी के बाद हाउसिंग बोर्ड में किराये पर रहने लगा था और दुकान का संचालन करता था। चौकी प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि विवेक तंबोली का शव फंदे पर लटका मिला है। इसी आधार पर आगे की जांच की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। उसके आने के बाद जांच की दिशा आगे तय होगी। अभी इसे खुदकुशी ही मान रहे हैं।