फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Woman attacked by spurned stalker on bail dies

छत्तीसगढ़ में भी उन्नाव जैसी वारदात, जमानत पर रिहा आरोपी ने महिला को हंसिया से गोदा

Mon, 09 Dec 2019 10:43 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अजय सिंह Updated Mon, 09 Dec 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Woman attacked by spurned stalker on bail dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

छत्तीसगढ़ में व्यक्ति द्वारा हंसिये से किए गए हमले में घायल हुई 35 वर्ष की महिला ने दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति महिला का पीछा करता था और उसने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया था जिसको लेकर उसे पहले गिरफ्तार भी किया गया था।

विज्ञापन


आरोपी इंद्रपाल तोंडे जमानत पर था। उसी गत छह दिसंबर को उसने कोरबा में बुधवारी बजरंग चौक के पास काम पर जा रही महिला का गला रेत दिया था।

कोरबा पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने कहा कि महिला को शनिवार शाम को कोरबा स्थित अस्पताल से बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में स्थानांतरित किया गया था लेकिन शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमले के बाद तोंडे को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। महिला मुंगेली जिले की निवासी थी और पति से अलग होने के बाद कोरबा के बुधवारी क्षेत्र में रहकर काम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तोंडे ने महिला से प्रेम का इजहार किया था लेकिन महिला ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

महिला के घर बदलने के बावजूद तोंडे उसका पीछा कर रहा था और परेशान कर रहा था। इस साल अक्तूबर में आरोपी ने कथित तौर पर महिला का गुप्त तरीके से नहाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था।


मीणा ने कहा कि महिला ने एक शिकायत दर्ज कराई थी और तोंडे को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन कुछ दिन पहले उसे जमानत मिल गई थी। शुक्रवार (छह दिसंबर) को उसने महिला पर हंसिये से हमला किया। पास से गुजरने वाले कुछ लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की और तोंडे को पुलिस के हवाले करने से पहले पीटा था।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। तोंडे पर अब हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed