फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh will not get relief from cold as temperatures may fall further in the coming days

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, आने वाले दिनों में और गिर सकता है तापमान

Fri, 26 Dec 2025 10:35 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 26 Dec 2025 10:35 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की सर्दी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के तापमान में 1–2 डिग्री तक और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
Chhattisgarh will not get relief from cold as temperatures may fall further in the coming days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की सर्दी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के तापमान में 1–2 डिग्री तक और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उत्तर और मध्य क्षेत्रों में शीतलहर का असर बना रह सकता है। राजधानी रायपुर सहित कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा और धुंध देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी माह में भी सर्दी का दौर जारी रह सकता है, यानी अगले हफ्ते भी कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। बीते 24 घंटों में रायपुर का अधिकतम तापमान लगभग 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज हुआ, जहां पारा 5.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिससे लोगों को सुबह देर तक कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते कहीं भी बादल या वर्षा के हालात नहीं बने हैं। वर्ष के अंत तक भी मौसम में ऐसे किसी बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दुर्ग क्षेत्र में शीतलहर का प्रभाव दर्ज किया गया, वहीं शुक्रवार एवं शनिवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में सीमित क्षेत्रों में शीतलहर चल सकती है। धुंध की संभावना व्यक्त किए गए स्थानों में रायपुर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में आज सुबह धुंध छाए रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री और अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed