{"_id":"66b30580bbad63f83b0c61ba","slug":"chhattisgarh-will-get-relief-from-heavy-rain-from-this-day-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में इस दिन से भारी बारिश से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दिया संकेत, जानें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में इस दिन से भारी बारिश से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दिया संकेत, जानें...
Wed, 07 Aug 2024 10:56 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 07 Aug 2024 10:56 AM IST
सार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जगहों पर आज सुबह से ही बारिश हो रही है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश के आसार हैं। वहीं गुरुवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Rain
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जगहों पर आज सुबह से ही बारिश हो रही है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश के आसार हैं। वहीं गुरुवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। हालांकि इस बीच मानसून की सक्रियता की वजह से हल्की मध्यम बारिश होती रहेगी। आज सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, सात अगस्त को प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बौछारें पड़ सकती है। वही आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधि और तीव्रता में कमी आने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में एक दो जगह पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में सुबह से ही हल्की मध्यम बारिश हो रही है। यहां गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका अब बीकानेर, शिकार, ग्वालियर, सतना, गया से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके साथ एक चक्रवर्ती परिसंचरण गांगीय पश्चिम-बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 और 7.6 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है।