{"_id":"6572a740a285c1db350dcda9","slug":"chhattisgarh-weather-update-weather-patterns-will-change-in-chhattisgarh-mercury-will-fall-chill-will-incre-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, गिरेगा पारा, और बढ़ेगी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, गिरेगा पारा, और बढ़ेगी ठिठुरन
Fri, 08 Dec 2023 10:49 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:49 AM IST
सार
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते दिनों प्रदेश के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही थी। वहीं आज सुबह से ही हल्की धूप है, लेकिन बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते दिनों प्रदेश के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही थी। वहीं आज सुबह से ही हल्की धूप है, लेकिन बादल छाए हुए हैं। आज शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। लगातार बारिश होने की वजह से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। रात के साथ ही अब दिनभर ठिठुरन बढ़ गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ाने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है। आज शुक्रवार को प्रदेश के एक-दो इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
रायगढ़ जिला रहा सबसे ठंड
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जगदलपुर में 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रायगढ़ में दर्ज किया गया है। कल प्रदेशभर में रायगढ़ जिले सबसे ज्यादा ठंड इलाका रहा। आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
इन जिलों में हुई बारिश
बीते दिनों प्रदेश में अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। कोंटा में 6, सुकमा और बीजापुर में 5, बिल्हा में 4, कटेकल्याण में 3, बिलासपुर, तखतपुर, दंतेवाड़ा, लोरमी, जगदलपुर, नारायणपुर में 2-2, बस्तर, अकलतरा, कुनकुरी, केशकाल, मकड़ी, मैनपाट, पत्थलगांव, अंबिकापुर में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।