{"_id":"6598e884b9e78423c20af247","slug":"chhattisgarh-weather-update-light-rain-likely-in-many-districts-of-chhattisgarh-narayanpur-remained-the-cold-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना, सबसे ठंड रहा नारायणपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना, सबसे ठंड रहा नारायणपुर
Sat, 06 Jan 2024 11:13 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:13 AM IST
सार
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। एक तरफ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, तो दूसरी ओर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। तापमान बढ़ने की वजह से ठंड कम है, लेकिन बारिश की वजह से नमी बढ़ने से ठंड लग रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। एक तरफ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, तो दूसरी ओर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। तापमान बढ़ने की वजह से ठंड कम है, लेकिन बारिश की वजह से नमी बढ़ने से ठंड लग रही है। आज शनिवार को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में सुबह रुक-रुककर हल्की बारिश हुई है।
विज्ञापन
प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में सुबह रुक-रुककर हल्की बारिश हुई है। सरगुजा संभाग और उससे लगे आसपास के जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होनर की संभावना है। आने वाले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। इससे अभी प्रदेश में ठंड में कमी आई है। अगले सप्ताह से न्यूनतम तापमान में गिरावट की जाएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में बारिश के बाद घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद और कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है। फ़िलहाल प्रदेश में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है। आज मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
प्रदेशभर में नारायणपुर जिला सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस कोरबा में दर्ज किया गया है। आज शनिवार को राजधानी रायपुर में बादल साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।