फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather News: Weather will change in Chhattisgarh due  effect of western disturbance

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम, दो दिनों में बढ़ेगा तापमान

Wed, 21 Feb 2024 10:34 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 21 Feb 2024 10:34 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अब मौसम बदल रहा है। तेज धूप और बढती गर्मी के साथ एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 38 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather News: Weather will change in Chhattisgarh due  effect of western disturbance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अब मौसम बदल रहा है। तेज धूप और बढती गर्मी के साथ एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 38 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। आज बुधवार को मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन


प्रदेश में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान 34 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। इससे गर्मी लगातार बढ़ रही है। वहीं लोग अभी से तेज धूप से परेशान नजर आ रहे हैं। हालांकि नमीयुक्त हवाओं के प्रभाव से कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने की संभावना बन रही है। 
विज्ञापन


प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस महासमुंद में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर में सुबह के समय धुंध रहा। इसके बाद मौसम साफ हो गया। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed