{"_id":"65a8b2f5f8dbdfec120647e7","slug":"chhattisgarh-weather-news-weather-patterns-change-in-chhattisgarh-light-rain-expected-in-many-areas-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज; कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज; कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार
Thu, 18 Jan 2024 10:41 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 18 Jan 2024 10:41 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बदल छाए हुए हैं। इसके साथ ही सुबह के समय कोहरा छाया रहा। आज कई इलाकों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बदल छाए हुए हैं। इसके साथ ही सुबह के समय कोहरा छाया रहा। आज कई इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में आने वाले पांच दिनों में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके साथ ही प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभवना है। वहीं ग्रामीण और आउटर इलाकों में ठंड बनी हुई है। वहां सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहा।
विज्ञापन
अम्बिकापुर रहा सबसे ठंड इलाका
आज राजधानी रायपुर के कई इलाकों में बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अम्बिकापुर रहा। यहां 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे गर्म कांकेर रहा। यहां अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन