{"_id":"6594f2253f736bd72b0e9dd6","slug":"chhattisgarh-weather-news-weather-patterns-change-in-cg-cold-decreased-due-to-increase-in-temperature-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान बढ़ने से ठंड में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान बढ़ने से ठंड में आई कमी
Wed, 03 Jan 2024 11:05 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:05 AM IST
सार
Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के कारण ठंड में कमी आई है। प्रदेश में दक्षिण पूर्वी हवाओं की आने की वजह से यहां के मौसम में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के कारण ठंड में कमी आई है। प्रदेश में दक्षिण पूर्वी हवाओं की आने की वजह से यहां के मौसम में बदलाव हुआ है। आज बुधवार से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, आज से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। आज से तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
प्रदेशभर में नारायणपुर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन