फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather News: Weather patterns are changing in Chhattisgarh, temperature in above 34 degrees

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज, तापमान 34 डिग्री से ऊपर पहुंचा, बढ़ रही गर्मी

Thu, 22 Feb 2024 11:03 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 22 Feb 2024 11:03 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अब फिर मौसम बदलने वाला है। बढ़ते गर्मी के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather News: Weather patterns are changing in Chhattisgarh, temperature in above 34 degrees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अब फिर मौसम बदलने वाला है। बढ़ते गर्मी के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा है। ऐसे में आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ भारी गर्मी पड़ने की संभावना है। हालांकि अभी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। आज गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के मध्य और उत्तरी भागों में आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। बढ़ते गर्मी के बीच तापमान में गिरावट होने से मौसम में बदलाव हो सकता है। कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि मौसम सामान्य है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसके प्रभाव से वातावरण में बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन


आज गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रायपुर में सुबह से धूप खिली हुई है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ते ही जा रहा है। तेज धूप से लोग अभी से परेशान हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही रायपुर में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed