फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather News: effect moisture laden winds is over, heat started increasing

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में नमी युक्त हवाओं का असर खत्म, अब बढ़ने लगी गर्मी, पारा भी सामान्य से ऊपर

Sun, 18 Feb 2024 10:44 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 18 Feb 2024 10:44 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम बदल रहा है। लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहा है। नमी युक्त हवाओं का असर अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather News:  effect moisture laden winds is over, heat started increasing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम बदल रहा है। लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहा है। नमी युक्त हवाओं का असर अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। इसकी वजह से गर्मी में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। आज रविवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं बीते दिनों शनिवार प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 3 दिनों में न्युनतम तापमान में और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद एक बार मौसम बदल सकता है। तापमान में बढ़ने की संभावना है। इस वजह से गर्मी में बढ़ोत्तरी होगी। प्रदेश में सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप की वजह से ठंड का असर खत्म हो गया है।
विज्ञापन


एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ के मध्य भागों तक औसत तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अचानक मौसम में बदलाव हो रहा है। इसके साथ ही कई जगहों पर हल्की बारिश की स्थिति बन जा रही है। बीते दिनों शनिवार को प्रदेश के एक-दो जगहों पर बारिश हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो की सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed