फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather News: Day and night mercury remains higher than normal

Chhattisgarh Weather News: दिन और रात का पारा सामान्य से रहा ज्यादा, न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

Wed, 07 Feb 2024 09:35 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 07 Feb 2024 09:35 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शुष्क हवाओं की वजह से गर्मी बढ़ रही है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather News: Day and night mercury remains higher than normal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शुष्क हवाओं की वजह से गर्मी बढ़ रही है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके वजह से गर्मी में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अंबिकापुर में अभी भी ठंड बनी हुई है। आज बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


दिन और रात का पारा सामान्य से ज्यादा रहा। मौसम विभाग कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदल गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। उसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है। आज बुधवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन


बीते दिनों प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा। वहीं सबसे गर्म जिला तिल्दा रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान तिल्दा में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed