फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather News: Cold increased due to rain in Chhattisgarh, weather will remain for some days

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बारिश की वजह से बढ़ी ठंड, कुछ दिन ऐसे ही रहेगा मौसम

Sun, 07 Jan 2024 11:54 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 07 Jan 2024 11:54 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों न्युनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे ठंड में थोड़ी कमी आई है। आने वाले दिनों में तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान फिर से बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather News: Cold increased due to rain in Chhattisgarh, weather will remain for some days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों न्युनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे ठंड में थोड़ी कमी आई है। आने वाले दिनों में तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान फिर से बढ़ोतरी होगी। बीते दिनों शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। वहीं स्सबसे ज्यादा ठंड इलाका नारायणपुर रहा।

विज्ञापन


प्रदेश में 9 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान बढ़ने से ठंड में थोड़ी कमी आई है, लेकिन कई जिलों में बारिश और नमी हवाओं के प्रभाव से रात के साथ ही ग्रामीण और आउटर इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान में गिरने से ठंड में वृद्धि होगी। अभी बादल हटने की वजह से ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही यहां की अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed