फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather News: Cold decreased due to increase in temperature in Chhattisgarh, chances of rain in c

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ने से ठंड में आई कमी, आज प्रदेश के इलाकों में बारिश के आसार

Thu, 04 Jan 2024 11:34 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 04 Jan 2024 11:34 AM IST
सार

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जगहों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड में थोड़ी कमी आई है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather News: Cold decreased due to increase in temperature in Chhattisgarh, chances of rain in c
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जगहों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड में थोड़ी कमी आई है। प्रदेश में अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम साफ होने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की बारिश की संभावना है। दो दिनों तक न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। इससे प्रदेश के लोगों को ठंडी से थोड़ी रहत मिलेगी। इसके बाद मौसम साफ होगा और ठंड में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन


नारायणपुर रहा सबसे ठंडा इलाका
बीते दिन बुधवार को प्रदेश में नारायणपुर सबसे ठंड इलाका रहा। यहां की न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.02 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया है। आज रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed