फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather News: Chance of rain in Surguja division of CG  mercury will not change

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में बारिश के आसार, चार दिनों तक नहीं बदलेगा पारा

Thu, 15 Feb 2024 11:08 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 15 Feb 2024 11:08 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम आज साफ रहने की संभावना है। हालांकि नमी हवाओं की वजह से प्रदेश के उत्तरी भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। आगामी चार दिनों में न्यूनतम तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather News: Chance of rain in Surguja division of CG  mercury will not change
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम आज साफ रहने की संभावना है। हालांकि नमी हवाओं की वजह से प्रदेश के उत्तरी भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। आगामी चार दिनों में न्यूनतम तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। इस सप्ताह में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरीजी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रहा। आज गुरुवार को सरगुजा संभाग के एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की कड़ी से आ रही नमी हवाओं की वजह से प्रदेश के मध्य और बस्तर इलाकें में हल्की ठंड है। वहीं सरगुजा संभाग में अभी भी ठंड पड़ रही है। इसके वजह से बारिश का मौसम बना हुआ है। एक-दो जगहों पर बारिश के आसार भी हैं। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। हालांकि अभी मौसम पूरी तरह से साफ नहीं हुआ। 
विज्ञापन


प्रदेश में लगातार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बीते दिनों बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है,जो कि सामान्य से ऊपर है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, यह सामान्य से 3 डिग्री ऊपर रहा। आज गुरुवार को राजधानी रायपुर में सुबह के समय बादल साफ रहा। यहां की अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही माना एयरपोर्ट, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर और दुर्ग जैसे कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 2-6 डिग्री तक ऊपर रहा है। इसके वजह से ठंड कम हो गई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed