फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather: Chance rain in many districts of Chhattisgarh; will rain divisions on 24th to 26th Febr

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना; 24 से 26 फरवरी को इन संभागों में बरसेंगे बादल

Fri, 23 Feb 2024 10:57 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 23 Feb 2024 10:57 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 24 से 26 फरवरी तक प्रदेश के कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather: Chance rain in many districts of Chhattisgarh; will rain divisions on 24th to 26th Febr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 24 से 26 फरवरी तक प्रदेश के कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई जा रही है। आज शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद मौसम बदलेगा।  

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर में स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदलेगा। यही कारण है कई आगामी दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि 24 से 26 फरवरी तक हल्की बारिश होने की संभावना है। 24 फरवरी से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। 24 और 25 फरवरी को प्रदेश के बस्तर संभाग, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। 26 फरवरी को प्रदेशभर के कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में नमीयुक्त हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश के उत्तरी और मध्य भागों में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में बढ़ने की संभावना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed