{"_id":"64130825e6a600ceb801ab86","slug":"chhattisgarh-villagers-gathered-to-worship-shivling-during-excavation-in-balod-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: खुदाई में निकला शिवलिंग, पूजा के लिए लगी लोगों की भीड़; प्रशासनिक अफसर बोले- जांच के लिए भेजेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: खुदाई में निकला शिवलिंग, पूजा के लिए लगी लोगों की भीड़; प्रशासनिक अफसर बोले- जांच के लिए भेजेंगे
Thu, 16 Mar 2023 05:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 16 Mar 2023 05:44 PM IST
सार
शिवलिंग मिलने के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। प्राचीन मंदिर को लेकर भी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अब तक उस जगह पर मंदिर होने की बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रशासन भी जांच में जुटा है कि आखिर यह शिवलिंग इतनी गहराई में कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
खुदाई के दौरान निकला शिवलिंग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में बालोद के डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम मुड़खुसरा में निर्माण कार्य के दौरान खुदाई में एक शिवलिंग मिला है। इसकी जानकारी लगते ही वहां लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। लोग इसे अब आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि शिवलिंग कितना पुराना है। वहीं प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि, शिवलिंग को जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद ही संपूर्ण जानकारी लग पाएगी।
विज्ञापन
मजदूरों ने की पूजा अर्चना
खुदाई के दौरान निकले शिवलिंग को मजदूरों ने वहीं रख दिया और पूजा-पाठ शुरू कर दिया है। इसका पता गांव में अन्य लोगों का चला तो वे भी पहुंचने लगे हैं। मजदूरों ने बताया कि, खुदाई के दौरान अचानक से कठोर हिस्सा दिखाई दिया। इस पर सावधानी से खोदकर उसे निकाला गया। वहं पर एक छोटा सा शिवलिंग था।
विज्ञापन
ग्रामीणों की लगी भीड़
खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने के बाद से मुडखुसरा गांव के आसपास दर्जन भर गांवों के लोगों की भीड़ उस जगह पर पहुंचने लगी है। लोग नारियल, अगरबत्ती, पूजा सामग्री लेकर वहां पर पहुंच रहे हैं। वहां पर अभी से ही मंदिर निर्माण की बातें शुरू हो गई हैं। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि यदि इस जगह पर शिवलिंग निकला है तो यह जरूर कोई चमत्कार है। इस जगह पर मंदिर निर्माण करने के लिए हम पहल जरूर करेंगे।
विज्ञापन