{"_id":"676d6f66f0ee631e7d0a85b6","slug":"chhattisgarh-urban-body-elections-2025-mayor-and-chairman-reservation-process-on-7-january-2025-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025: महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए अब इस तारीख को होगी आरक्षण की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025: महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए अब इस तारीख को होगी आरक्षण की प्रक्रिया
Thu, 26 Dec 2024 08:30 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 26 Dec 2024 08:30 PM IST
सार
Chhattisgarh Urban Body Elections 2025; CG Nagriya Nikay Chunav : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सब शासन-प्रशासन सक्रिय है।
विज्ञापन
रायपुर नगर निगम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh Urban Body Elections 2025; CG Nagriya Nikay Chunav : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सब शासन-प्रशासन सक्रिय है। अब 7 जनवरी 2025 को नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया होगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पूर्व में इसके लिए 27 दिसम्बर 2024 की तिथि निर्धारित की थी, जो अपरिहार्य कारणों से 27 दिसम्बर को होने वाली आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित कर उसकी जगह पर अब 7 जनवरी की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 7 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे से आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। आरक्षण की कार्यवाही के अवलोकन के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से वर्ष 2024-25 में प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर और नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन