{"_id":"5ee379542e3ab46da06769f5","slug":"chhattisgarh-two-workers-burnt-to-death-in-steel-plant-explosion","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः इस्पात संयंत्र में धामके से झुलसे दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ः इस्पात संयंत्र में धामके से झुलसे दो मजदूरों की मौत
Fri, 12 Jun 2020 06:17 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 12 Jun 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक निजी इस्पात संयंत्र में हुए विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे दो मजदूरों की गुरुवार की रात मौत हो गई। रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने शुक्रवार को बताया कि हादसे में घायल चिराईपानी निवासी कन्हैयालाल (59) और जयराम खलखो (35) की एक अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम पतरापाली स्थित जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के स्क्रैप यार्ड में डीजल टंकी में विस्फोट से चार श्रमिक झुलस गए थे। इनमें से दो की हालत गंभीर थी। चारों श्रमिकों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार रात इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है तथा इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक दिनेश कुमार सरावगी और कारखाना प्रबंधक विवेक गर्ग को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन