फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Training Helicopter crashes at Raipur airport Two severely injured have been shifted to Ramkrishna Hospital 

छत्तीसगढ़: रायपुर हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत, सीएम बघेल ने जताया दुख

Thu, 12 May 2022 10:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 12 May 2022 10:25 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बयान जारी कर बताया कि एक राजकीय हेलीकॉप्टर गुरुवार रात करीब 9.10 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था।

विज्ञापन
Chhattisgarh Training Helicopter crashes at Raipur airport Two severely injured have been shifted to Ramkrishna Hospital 
state helicopter crashed - फोटो : ANI

विस्तार

रायपुर हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक प्रशिक्षण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस के हवाले से जानकारी दी गई कि हादसे में घायल दोनों पायलटों की मौत हो गई है। दुर्घटना की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने कहा कि अभी रायपुर में एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुखद सूचना मिली। इस दुखद हादसे में हमारे दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया है। इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया बयान
छत्तीसगढ़ सरकार ने बयान जारी कर बताया कि एक राजकीय हेलीकॉप्टर गुरुवार रात करीब 9.10 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। शुरुआती संकेत तकनीकी खराबी को दुर्घटना का कारण बताते हैं। दुर्घटना के बाद कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव की दुर्भाग्य से मौत हो गई। सटीक कारण का पता लगाने के लिए डीजीसीए और राज्य सरकार के आदेश पर विस्तृत तकनीकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed