फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: today no water supply in 22 areas of Raipur

Chhattisgarh: रायपुर के 22 इलाकों में आज नहीं होगी वाटर सप्लाई, टैंकर्स से पहुंचाएंगे पेयजल, ये रही वजह

Fri, 08 Sep 2023 02:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 08 Sep 2023 02:04 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के 22 क्षेत्रों में आज शुक्रवार की शाम तक वाटर सप्लाई नहीं होगी। इन क्षेत्रों में टैंकर्स के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद 9 सितंबर को सुबह से ही सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन
Chhattisgarh:  today no water supply in 22 areas of Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर के 22 क्षेत्रों में आज शुक्रवार की शाम तक वाटर सप्लाई नहीं होगी। इन क्षेत्रों में टैंकर्स के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद 9 सितंबर को सुबह से ही सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। नगर निगम रायपुर के जलकार्य विभाग के अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने बताया कि मिशन फेस-2 योजनांतर्गत भाठागांव वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में नवीन 80 एमएलडी क्षमता के जल शुद्धिकरण मशीन का निर्माण किया जाएगा। 

विज्ञापन


इसके साथ ही फिल्टर प्लांट से संजय नगर होते हुए कालीबाड़ी महिला थाना चौक, सुभाष स्टेडियम के सामने से मजार चौक, लाल बहादूर शास्त्री चौक, मेकाहारा चौक होते हुए देवेन्द्र नगर आईएएस कॉलोनी तक नवीनराइजिंगमेन पाइप लाइन बिछने का काम पूरा हो गया है।  नवीन राइजिंगमेन पाइप लाइन से संजय नगर, बैरन बाजार और देवेन्द्र नगर ओवरहेड टैंक को भरे जाने के लिए इंटर कनेक्षन का काम पूरा हो गया है।  मोतीबाग ओवरहेड हेड टैंक की वर्तमान राइजिंगमेन पाइप लाइन को नवीन राइजिंगमेन पाइप लाइन से जोड़ने का काम आज 8 सितंबर को किया जाएगा।  
विज्ञापन


इस काम से आज शाम तक पेयजल प्रभावित हो सकती है। सतनाम सिंह पनाग ने बताया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों राजा तालाब, ब्राम्हणपारा, नेहरू नगर, मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड, सिविल लाइन, सदर बाजार, गोल बाजार, नयापारा, छोटापारा, हांडी तालाब, शिव नगर, रविनगर, अहमदजी कॉलोनी, बूढापारा, मौदहापारा, बैजनाथपारा, मालवीय रोड, फूल चौक, बंजारी मंदिर, सत्ती बाजार, तात्यापारा ललिता चौक, अवधियापारा (सोहागा मंदिर क्षेत्र) इन इलाकों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed