फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh to get relief from chill, night heat to increase, minimum temperature likely to rise

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में ठिठुरन से मिलेगी राहत, बढ़ेगी रात की गर्माहट, न्यूनतम तापमान चढ़ने की संभावना

Thu, 20 Nov 2025 10:34 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 20 Nov 2025 10:34 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पाँच दिनों के भीतर प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे लोगों को ठिठुरन से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Chhattisgarh to get relief from chill, night heat to increase, minimum temperature likely to rise
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी कड़ाके की ठंड अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पाँच दिनों के भीतर प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे लोगों को ठिठुरन से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर से बदलकर पूर्वी हो चुकी है। पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं में नमी अपेक्षाकृत अधिक होती है, जिसके कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में अब भी शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं, लेकिन विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में इन जिलों में भी ठंड का असर कम होने लगेगा।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन रातें पहले की तुलना में कम सर्द महसूस होंगी। मौसम चेतावनी में बताया गया है कि अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में तापमान का हाल
पिछले 24 घंटे में तापमान के आंकड़ों ने प्रदेश के मौसम में बड़ा अंतर दिखाया। दुर्ग में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। वहीं माना 12.2, बिलासपुर में 13.3, पेंड्रा में 10.8, जगदलपुर में 10.9 और दुर्ग में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में आज आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और कहीं भी बादल छाने की संभावना नहीं है। यहां का तापमान 14°C से 29°C के बीच रहने का अनुमान है। सुबह-शाम हल्की ठिठुरन रहेगी, जबकि दोपहर में धूप राहत देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed