{"_id":"69462da1905600e6fe06b837","slug":"chhattisgarh-to-experience-severe-cold-increased-risk-of-cold-wave-and-fog-in-several-districts-alert-issued-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अब पड़ेगी कड़के की ठंड, कई जिलों में शीतलहर और कोहरे का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अब पड़ेगी कड़के की ठंड, कई जिलों में शीतलहर और कोहरे का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी
Sat, 20 Dec 2025 10:31 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 20 Dec 2025 10:31 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड लगातार लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने राज्य के मध्य तथा उत्तरी ज़िलों के लिए अगले कुछ दिनों तक स्थिति गंभीर रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड लगातार लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने राज्य के मध्य तथा उत्तरी ज़िलों के लिए अगले कुछ दिनों तक स्थिति गंभीर रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है, वहीं कई जिले घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। बीते 24 घंटों में राज्य के कई क्षेत्रों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। जहां दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अंबिकापुर ने 5.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सरगुजा संभाग सहित आसपास के जिलों में घने से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी दृश्यता कम होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल तापमान स्थिर रहने का अनुमान है, हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है।
इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने रायपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़–छुईखदान–गंडई, कबीरधाम और बेमेतरा जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही गौरेला–पेंड्रा–मरवाही, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर और मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है।