{"_id":"695c9623485a52f06008338b","slug":"chhattisgarh-to-experience-severe-cold-again-cold-wave-alert-in-several-districts-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अब फिर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अब फिर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट
Tue, 06 Jan 2026 10:27 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:27 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड का दौर तेज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए थे, जिससे ठंड से राहत मिली थी। बादल छटने के बाद अब फिर से ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड का दौर तेज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए थे, जिससे ठंड से राहत मिली थी। बादल छटने के बाद अब फिर से ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों में राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। इस दौरान कई इलाकों में घना कोहरा और धुंध भी परेशानी का कारण बन सकती है।
बीते कुछ दिनों से नमी युक्त हवाओं के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है। इसके चलते हवा में नमी घटेगी और रातें ज्यादा ठंडी हो जाएंगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसी बदलाव के साथ ठंड फिर से पूरे प्रभाव में लौटेगी।
मौसम विभाग ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, मोहला-मानपुर और खैरागढ़-छुईखदान जिलों के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जाएगा।
विज्ञापन
तापमान की स्थिति पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटों में अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास पहुंच गया है। हालांकि, पेंड्रा और अंबिकापुर में ठंड ने तेजी पकड़ ली है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि रायपुर में यह 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रायपुर में आज सुबह धुंध और हल्के कोहरे की संभावना जताई गई है। दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां तापमान 13 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।