{"_id":"67b6b3f03a1db2701003c079","slug":"chhattisgarh-three-tier-elections-voting-for-second-phase-today-more-than-46-lakh-83-thousand-voters-will-vote-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय चुनाव: दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, 46 लाख 83 हजार से अधिक मतदाता करेंगे वोट, जानें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय चुनाव: दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, 46 लाख 83 हजार से अधिक मतदाता करेंगे वोट, जानें...
Thu, 20 Feb 2025 10:17 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:17 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न होगी। पहला चरण का चुनाव 17 फरवरी को हो चुकी है। वहीं आज 20 फरवरी को दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। 23 फरवरी को तृतीय और अंतिम चरण का मतदान होगा।
विज्ञापन
वोटर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न होगी। पहला चरण का चुनाव 17 फरवरी को हो चुकी है। वहीं आज 20 फरवरी को दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। 23 फरवरी को तृतीय और अंतिम चरण का मतदान होगा।
पूरे राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 433, जनपद पंचायत सदस्य के 2 हजार 973, ग्राम पंचायत (सरपंच) के 11 हजार 671 एवं वार्ड (पंच) के 1 लाख 60 हजार 161 सहित कुल 1 लाख 75 हजार 258 पदों के लिए तीन चरणों में निर्वाचन संपन्न हो रहा है। जिसमें 78 लाख 20 हजार 202 पुरूष मतदाता, 79 लाख 92 हजार 184 महिला मतदाता एवं 194 अन्य मतदाता सहित कुल 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 मतदाता त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 में शामिल है।
जानें अब तक कितने हुए निर्विरोध निर्वाचन
राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि पंच पदों के 68 और सरपंच पद के 01 स्थान के लिये सभी नामनिर्देशन पत्र खारिज हो गये है। पंच पद के 74 हजार 310, सरपंच पद के 448, जनपद पंचायत सदस्य के 41 और जिला पंचयत सदस्य के 01 पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इस प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों के लिए कुल पंच पद के 85 हजार 188, सरपंच पद के 11 हजार 181, जनपद पंचायत सदस्य के 2 हजार 932 और जिला पंचायत सदस्य के 432 स्थानों पर तीन चरणों में निर्वाचन हो रहा है।
विज्ञापन
जानें द्वितीय चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की संख्या
राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि द्वितीय चरण के मतदान के लिए 9 हजार 738 मतदान केन्द्र बनाये गये है। 26 हजार 988 पंच पद, 3 हजार 774 सरपंच पद, 899 जनपद सदस्य और 138 जिला पंचायत सदस्य के लिए द्वितीय चरण में मतदान किया जायेगा। पंच पद के 65 हजार 716, सरपंच पद के 15 हजार 217, जनपद सदस्य के 3 हजार 885 और जिला पंचायत सदस्य के 699 अभ्यर्थी द्वितीय चरण में निर्वाचन लड़ रहे हैं। द्वितीय चरण में 23 लाख 17 हजार 492 पुरूष, 23 लाख 66 हजार 157 महिला एवं 87 अन्य सहित कुल 46 लाख 83 हजार 736 मतदाता मतदान करेंगे।