{"_id":"60da5bafb6af2e22512af5a8","slug":"chhattisgarh-three-naxalites-surrendered-with-a-reward-of-one-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : एक लाख के इनामी समेत तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : एक लाख के इनामी समेत तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Tue, 29 Jun 2021 05:00 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, दंतेवाड़ा
एजेंसी, दंतेवाड़ा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 29 Jun 2021 05:00 AM IST
सार
- पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि समर्पण करने वालों में से एक देवा मुचाकी (31) एक लाख का इनामी और कुन्ना पंचायत का नक्सली कमांडर है।
विज्ञापन
Naxalite
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सोमवार को एक लाख के इनामी मिलिशया कंमाडर समेत तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि तीनों नक्सली कई मामलों में वांछित थे।
विज्ञापन
इन लोगों ने खोखले माओवादी विचारधारा से निराश होने के बाद पुलिस के पुनर्वास अभियान ‘लोन वरातु’ से प्रभावित होकर बदलने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि समर्पण करने वालों में से एक देवा मुचाकी (31) एक लाख का इनामी और कुन्ना पंचायत का नक्सली कमांडर है।
विज्ञापन
वहीं अन्य दो में एक गंगा उर्फ भास्कर बघेल (23) और रत्तू उर्फ राजू बघेल (28) हैं। यह दोनों नक्सलियों की कटेकल्याण क्षेत्र की सप्लाई टीम के सदस्य है। ये 2014 से पिछले साल तक दक्षिण बस्तर जिलों में पुलिस टीमों पर हमले, आईईडी लगाने, सड़कों को क्षतिग्रस्त करने और माओवादी पोस्टर और बैनर लगाने के मामलों में शामिल थे।
विज्ञापन