{"_id":"5ee5f75e8ebc3e432f25a120","slug":"chhattisgarh-three-forest-officers-and-guards-suspended-in-case-of-elephant-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : हाथियों की मौत के मामले में तीन वन अधिकारी और गार्ड निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : हाथियों की मौत के मामले में तीन वन अधिकारी और गार्ड निलंबित
Sun, 14 Jun 2020 03:39 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 14 Jun 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
(फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के तीन वन्य अधिकारियों और एक गार्ड को राज्य में हाल ही में तीन जंगली हाथियों की मौत के संबंध में निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि ड्यूटी में कथित लापरवाही बरतने के लिए बलरामपुर जिले के मंडलीय वन अधिकारी (डीएफओ) को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने बताया कि निलंबन आदेश और कारण बताओ नोटिस शनिवार शाम को जारी किया गया। उन्होंने बताया कि आदेश के अनुसार उप-मंडलीय वन अधिकारी (राजपुर) के एस खुटिया, रेंज वन अधिकारी (राजपुर) अनिल सिंह, डिप्टी रेंजर (गोपालपुर) राजेंद्र प्रसाद तिवारी और वन सुरक्षा कर्मी भूपेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बलरामपुर जिले के राजपुर वन रेंज के तहत आने वाले गोपालपुर सर्किल में 11 जून को एक हथिनी का शव मिला था, जबकि दो हाथी सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन क्षेत्र में नौ और 10 जून को मृत पाए गए थे। इनमें से एक हथिनी गर्भवती थी। अधिकारियों के मुताबिक तीनों हाथी एक ही झुंड के थे जो राजपुर से प्रतापपुर की ओर आए थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, ‘खबरों के अनुसार राजपुर वन क्षेत्र से 11 जून को जिस हाथी का शव मिला उसकी मौत संभवत: छह जून को हुई। ये वन्य कर्मचारी वरिष्ठ अधिकारियों को 11 जून तक इसके बारे में सूचित करने में कथित तौर पर नाकाम रहे। उन्होंने ड्यूटी में कथित तौर पर लापरवाही बरती।’ उन्होंने बताया कि उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के नियम तीन का उल्लंघन है इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।