फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Teachers Association demanded change in timing of examination due to cold in kabirdham

ठंड से बच्चे परेशान: परीक्षा के समय में बदलाव की मांग, दोपहर एक से चार की जगह 11 से दो बजे तक होगा एग्जाम

Wed, 13 Dec 2023 06:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Wed, 13 Dec 2023 06:53 PM IST
सार

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा विगत एक दिसंबर को कक्षा नौ से बारह तक के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी की गई है, जो 14 से 21 दिसंबर तक होगी।

विज्ञापन
Chhattisgarh Teachers Association demanded change in timing of examination due to cold in kabirdham
परीक्षा में समय का बदलाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच सभी सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वर्तमान में कक्षा एक से लेकर आठ तक की परीक्षा हो रही हैं। गुरुवार 14 दिसंबर से हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा होगी। बढ़ती ठंड को देखते हुए छग टीचर्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र प्रेषित कर कक्षा नौ से बारह तक अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए निर्धारित समय में परिवर्तन की मांग की है।

विज्ञापन


एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा विगत एक दिसंबर को कक्षा नौ से बारह तक के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी की गई है, जो 14 से 21 दिसंबर तक होगी। इस समय-सारणी में परीक्षा का समय दोपहर एक से चार बजे तक निर्धारित किया गया है, जो उचित प्रतीत नहीं होता है, क्योंकि विद्यालय का समय सुबह 9:45 से शाम चार बजे तक निर्धारित है। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों व शिक्षकों का विद्यालय समय के अनुसार आने-जाने व भोजन का नियमित कार्यक्रम निर्धारित रहता है। परीक्षा समाप्ति उपरांत उत्तरपुस्तिका एकत्र करने व स्कूल बंद करने तक लगभग एक घंटा का समय लगेगा। अर्थात स्कूल बंद करने तक पांच बज जाएगा। नवमीं से बारहवीं तक अर्धवार्षिक परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed