{"_id":"6460f7a30c7311926308977a","slug":"chhattisgarh-teacher-recruitment-guest-teacher-will-get-bonus-marks-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश का बड़ा एलान, शिक्षक भर्ती में गेस्ट टीचर को मिलेंगे बोनस अंक, यहां देखें पूरी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश का बड़ा एलान, शिक्षक भर्ती में गेस्ट टीचर को मिलेंगे बोनस अंक, यहां देखें पूरी डिटेल
Sun, 14 May 2023 08:30 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 14 May 2023 08:30 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। ऐसे में जो शिक्षक पहले से अतिथि शिक्षक के रूप स्कूलों में सेवाएं दे रहे थे। उनको राज्य की भूपेश सरकार ने बोनस अंक देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। ऐसे में जो शिक्षक पहले से अतिथि शिक्षक के रूप स्कूलों में सेवाएं दे रहे थे। उनको राज्य की भूपेश सरकार ने बोनस अंक देने का ऐलान किया है। बोनस अंक उन्हीं को मिलेगा, जो साल 2019 में अतिथि शिक्षक के रूप में शासकीय शालाओं में पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
लोक शिक्षण संचालनालय ने अतिथि शिक्षकों कों बोनस अंक देने की निर्देश दिए हैं। अतिथि शिक्षकों को प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। यह लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से मान्यता प्राप्त अतिथि शिक्षक होंगे।
विज्ञापन
क्या करना होगा
इस लाभ को लेने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के पास आवेदक को अपनी कार्यावधि की स्वघोषणा पत्र के साथ आवेदन प्रस्तुत करना होगा। वे आवेदन पत्र में व्यापम पोर्टल पर बनाई गई इनरोलमेंट नंबर और व्यापम में पंजीकृत अपना मोबाइल नंबर शामिल करना होगा। इसी चरण में जिला शिक्षा अधिकारी आवेदनों के संबंधित प्राचार्य के प्रमाणीकरण करेंगे। उसके बाद व्यक्तिगत रूप से संतुष्ट होने पर निर्धारित प्रारूप में प्रमाण पत्र जारी करेंगे। विशेष वाहक के माध्यम से लोक शिक्षण संचालनालय आवेदन को दिया जायेगा। वहां से हस्ताक्षर होने के बाद प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
विज्ञापन
12 हजार 489 पदों पर टीचर भर्ती
बता दें कि राज्य शासन ने प्रदेश में शिक्षकों के 12 हजार 489 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षक को प्रत्येक वर्ष के लिए 2 बोनस अंक और अधिकतम 10 अंक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से प्रमाण पत्र जारी करने के बाद अंक दिया जायेगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी शैक्षणिक सत्र में एक वर्ष से कम अवधि के अध्यापन के लिए शून्य अंक देय होगा। एक पूर्ण शैक्षणिक सत्र के अध्यापन के लिए 2 अंक देय होगा।