फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh: swachh bandhan rally on Raksha bandhan

छत्तीसगढ़ः रक्षाबंधन पर बहनें मांग रहीं स्वच्छता का बंधन, अनूठा अभियान

Tue, 19 Jul 2016 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jul 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh: swachh bandhan rally on Raksha bandhan

लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए बेशक बड़े शहरों में कोई खास प्रयास नहीं हो रहे हों लेकिन छत्तीसगढ़ के पिछड़े जिले जसपुर में इसके लिए अनोखी मुहिम चलाई जा रही है। जहां रक्षाबंधन पर सफाई को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ बंधन दिवस अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 18 अगस्त को होने वाले रक्षाबंधन पर्व पर बहनें अपने भाइयों से घरों में शौचालय बनाने की अपील करेंगी। सोमवार से इस अभियान की शुरूआत हुई। 

विज्ञापन


रैली के पहले दिन तीस हजार से ज्यादा ग्रामीण और स्‍थानीय लोग इसमें शामिल रहे। जिला कलेक्टर प्रियंका शुक्ला, खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष कृष्‍ण कुमार रॉय और जिला पंचायत के सीईओ दीपक सोनी के नेतृत्व में इस रैली का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


जसपुर में आठ ब्लॉक हैं जहां यह रैली निकाली जाएगी। महीने भर तक चलने वाले स्वच्छ बंधन अभियान के दौरान रैली जिले के हर गांव से होकर गुजरेगी। रैली से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि रैली के लिए 18 जुलाई का समय इसलिए रखा गया है कि क्योंकि ठीक एक महीने बाद देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा तब सब महिलाएं और युवतियां अपने भाईयों से अपनी रक्षा का वचन मांगेंगी। जसपुर जैसे पिछड़े इलाके में जागरूकता का यह अभियान दूसरे शहरों के लिए भी एक प्रेरणा का काम कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed