फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh suspicious naxali killed a assistant guard police doing investigation

छत्तीसगढ़: संदिग्ध नक्सलियों ने की पूर्व सहायक आरक्षक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 22 Sep 2020 11:09 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 22 Sep 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh suspicious naxali killed a assistant guard police doing investigation
नक्सलियों ने एक पूर्व सहायक आरक्षक की हत्या की - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने एक पूर्व सहायक आरक्षक की हत्या कर दी। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिक्का गांव के करीब पुलिस ने बज्जी अटामी (38) का शव बरामद किया है।

विज्ञापन



सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को चिक्का गांव के करीब अटामी का शव होने की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शव को बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अटामी को इस वर्ष जुलाई माह में कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


सुंदरराज ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक मिली जानकारी से पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों के स्थानीय मिलिशिया समूह ने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस आपसी रंजिश के पहलू को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हमलावरों की खोज में पुलिस दल को रवाना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed