{"_id":"65e31053f9eb98032a0c6b28","slug":"chhattisgarh-sushil-anand-s-taunt-on-announcement-of-difference-amount-of-paddy-farmers-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: किसानों के धान की अंतर राशि की घोषणा पर सुशील आनंद का तंज; कहा- दबाव और मजबूरी में देना पड़ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: किसानों के धान की अंतर राशि की घोषणा पर सुशील आनंद का तंज; कहा- दबाव और मजबूरी में देना पड़ रहा
Sat, 02 Mar 2024 05:11 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 02 Mar 2024 05:11 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दो मार्च को किसानों के धान की अंतर राशि 12 मार्च को देने की घोषणा की है। इस पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर तंज कसा है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस संचार के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दो मार्च को किसानों के धान की अंतर राशि 12 मार्च को देने की घोषणा की है। इस पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दबाव और मजबूरी में भारतीय जनता पार्टी किसानों को धान की कीमत के अंतर राशि देने को मजबूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुशील आनंद ने कहा कि किसानों को उनकी फसल की भरपूर कीमत मिले यह कांग्रेस का घोषणा रहा है। कांग्रेस की सरकार ने 2500 रुपये का वादा करके 2640 रुपये में धान की कीमत दिया था। वहीं सत्ता में आने के लिए भारतीय जनता पार्टी 3100 रुपये देने की बात कही। शुक्ला ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा वादा किया था कि धान की कीमत एकमुश्त भुगतान किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ग्राम पंचायत में काउंटर बनाकर किसानों को अंतर की राशि भुगतान करना चाहिए। इससे जो वादा किया था कि 2 साल का बकाया बोनस देंगे। उसमें अभी भी किसानों को 1 साल का ही बोनस मिला है। इसमें भी कई किसानों को नहीं मिला है। इस अंतर राशि के साथ-साथ बकाया बोनस का भी भुगतान किया जाए। इसके साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी की जो किसानों का हक है, जो उनको मिलते रहा है उन्होंने भी चौथी किस्त देनी चाहिए।
शुक्ला ने कहा कि सरकार का दायित्व बनता है कि दो साल का बोनस आपके वादे के अनुसार 3100 रुपए की अंतर राशि, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के चौथी किस्त सबका एकमुश्त भुगतान की जाए।