फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Sushasan Tihar 2025: Problem of Baiga tribal solved immediately, got tricycle

सुशासन तिहार 2025: छत्तीसगढ़ में बैगा आदिवासी की समस्या का हुआ तुरंत निदान, मिली ट्राइसिकल

Sat, 19 Apr 2025 07:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 19 Apr 2025 07:16 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार में मिले आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत करका निवासी मंगल सिंह बैगा को आवेदन देते ही महज 24 घंटे के भीतर ट्राइसाइकिल मिली।

विज्ञापन
Chhattisgarh Sushasan Tihar 2025: Problem of Baiga tribal solved immediately, got tricycle
बैगा आदिवासी की समस्या का हुआ तुरंत निदान, मिली ट्राइसिकल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार में मिले आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत करका निवासी मंगल सिंह बैगा को आवेदन देते ही महज 24 घंटे के भीतर ट्राइसाइकिल मिली। वे दिव्यांग पेंशन की पात्रता सूची में भी आ गए हैं जल्द ही उन्हें पेंशन भी मिलने लगेगी। सुशासन तिहार के मद्देनजर कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में उनके आवेदन को गंभीरता से लिया गया और उन्हें ट्राइसाइकिल दी गई।
विज्ञापन


सुशासन तिहार के दौरान मंगल सिंह बैगा ने ट्राइसिकल और पेंशन के लिए आवेदन 10 अप्रैल को दिया था। उन्हें 11 अप्रैल को ही समाज कल्याण विभाग ने ट्राइसिकल प्रदान करने की सूचना दी गई। लेकिन उन्होंने 15 अप्रैल को ट्राइसाइकिल लिया। विकलांगता प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उनकी पेंशन के लिए पात्रता नहीं बन पा रही थी। समाज कल्याण विभाग द्वारा उनका विकलांगता प्रमाण पत्र बनवा दिया गया है। वे अब पेंशन की  पात्रता सूची में आ गए हैं। जल्द ही उन्हें पेंशन भी मिलने लगेगी। 
विज्ञापन


इस त्वरित कार्रवाई से प्रसन्न होकर मंगल सिंह बैगा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की इस संवेदनशील पहल से मुझे और मेरे परिवार को  बड़ा सहारा मिला है। अब मुझे कहीं आने जाने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मैंने सोचा भी नहीं था कि आवेदन देते ही मेरी समस्या का इतनी जल्दी समाधान हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु सजगता और तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन को आमजन तक पहुंचना है, जहां लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed