{"_id":"6528032474879482de0096c6","slug":"chhattisgarh-superstar-anuj-sharma-attended-new-voter-conference-in-bilaspur-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election: नव मतदाता सम्मेलन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ सुपरस्टार अनुज शर्मा, बोले- युवा बनाएंगे सशक्त सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election: नव मतदाता सम्मेलन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ सुपरस्टार अनुज शर्मा, बोले- युवा बनाएंगे सशक्त सरकार
Thu, 12 Oct 2023 08:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 12 Oct 2023 08:01 PM IST
सार
भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक की अध्यक्षता में बिल्हा विधानसभा में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सुपरस्टार अनुज शर्मा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
नव मतदाता सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक की अध्यक्षता में बिल्हा विधानसभा में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सुपरस्टार अनुज शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथ में ही प्रदेश का भविष्य है। यही युवा आगे चलकर विधानसभा चुनाव 2023 में एक सशक्त सरकार बनाएंगे और छत्तीसगढ़ को कुशासन से सुशासन की ओर ले जाएंगे कहा।
विज्ञापन
अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उन सभी को संकल्पित होकर 2003 का इतिहास दोहराना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को बदलने के लिए वह प्रदेश के हर कोने में जाकर आह्वान करेंगे और इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। इसमें नवमतदाताओं की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि गिनाईं। नवयुवा मतदाताओं को प्रेरित किया और उन्हें नवीनतम राजनीतिक मुद्दों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथ में देश का बागडोर है और युवा ही परिवर्तन का वाहक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 'यदि हम अमर शहीद भगत सिंह, खुदी राम बोस, लाल बाल पाल जी जैसे युवाओं को देखें, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मां भारती को परतंत्रता से मुक्त कराने के लिए संकल्प को समर्पित कर दिया। इससे स्पष्ट हो जाता है कि युवाओं में सबसे अधिक देश भक्त का जोश समर्पित है। इसी तरह महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी की बात करें तो आज भी वे युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन रहे हैं। आज भी उनका जीवन-दर्शन मागर्दशन कर रहा है। इसी तरह हर के युवा में कुछ-कुछ खूबियां छुपी होती हैं, जो आगे वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बन सकता हैं।'
विज्ञापन
धरमलाल कौशिक ने कहा कि 'पीएम नरेंद्र मोदी अपने कुशल नेतृत्त्व में युवा शक्ति को देश की सबसे मूल्यवान संपदा मानकर युवाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर नव मतदाता अपनी जिम्मेदारी को समझे और सक्रियता से शामिल होकर देश के विकास में अपना योगदान दे।' उन्होंने कहा कि युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है। प्रदेश की इस कांग्रेस सरकार ने नौकरी एवं बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर युवाओं को ठगने का काम किया है। राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के पौने पांच वर्ष में युवाओं के लिए कुछ भी नहीं किया और उन्हें बेकारी की ओर धकेल दिया है। इसके साथ ही पीएससी, व्यपाम एवं अन्य पदों में निकली भर्ती में धांधली करके युवाओं के भरोसे को तोड़ा है।