फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh State Open School 10th-12th exam 2026 timetable released

CG News: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की 10वीं–12वीं परीक्षा 2026 की समय-सारिणी जारी

Wed, 14 Jan 2026 12:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 14 Jan 2026 12:59 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर ने हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 की समय-सारिणी घोषित कर दी है। परीक्षाएं मार्च से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh State Open School 10th-12th exam 2026 timetable released
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर ने हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 की समय-सारिणी घोषित कर दी है। परीक्षाएं मार्च से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। घोषित कार्यक्रम के अनुसार हायर सेकेंडरी परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होकर 8 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जबकि हाईस्कूल परीक्षा 17 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 7 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं का समय सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा कक्ष में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 8.35 बजे तक किया जाएगा। प्रश्न पत्र 8.40 बजे वितरित किए जाएंगे और उत्तर लेखन का समय 8.45 बजे से 11.45 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थी अपनी विषयवार विस्तृत समय-सारिणी की जानकारी अपने नजदीकी अध्ययन केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


ओपन स्कूल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। परीक्षा अवधि के दौरान यदि शासन द्वारा कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। आवश्यक होने पर परीक्षा तिथि या समय में बदलाव का अधिकार ओपन स्कूल के पास सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित केंद्राध्यक्षों द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार 8 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से संपन्न कराई जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी सैद्धांतिक परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को दी जाएगी। हाईस्कूल की सैद्धांतिक परीक्षा के दौरान हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षा और हायर सेकेंडरी की सैद्धांतिक परीक्षा के दौरान हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जा सकती है।


छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय-सारिणी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें और शांतिपूर्ण व अनुशासित वातावरण में परीक्षा में शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed